नीम से करें 350 दुश्मन कीट का खात्मा

नीम औषधीय गुणों की खान है। यह कृषि उपयोग में लाए जाने वाले कीटनाशकों का भी असरदार विकल्प है। इन्हीं विशेषताओं के चलते आज नीम खेती-बाड़ी के लिए महत्वपूर्ण होता जा रहा है। बेशक नीम के गुणों को आयुर्वेद के जन्मदाता भारत ने भुला दिया हो लेकिन विदेशों ने इस पर सिर्फ काम किया बल्कि इसके गुणों का दोहन भी किया। जानकारी के अनुसार जापान अब तक नीम से बने 59 उत्पाद, अमेरिका 54 उत्पाद, भारत 36 उत्पाद और इंग्लैंड 6 उत्पादों को पैटेंट करवा चुका है। विशेषज्ञों के अनुसार नीम से करीब 350 किस्मों के हानिकारक कीटों का खात्मा हो सकता है। नीम से जो कीटनाशक तत्व प्राप्त होता है, उसे अजादिरिक्टन कहते हैं। यह भी कीट-व्याधि का नाश करके शीघ्र खेतों में घुल-मिल जाता है। इससे खेतों की उर्वरा शक्ति बढ़ती है।