अग्नी अस्त्र

(तना कीट फलों में होने वाली सूंडी एवं इल्लियों के लिए)
 

सामग्री :-

1. 20 लीटर गोमूत्र
2. 5 किलोग्राम नीम के पत्ते की चटनी
3. आधा किलोग्राम तम्बाकू का पाउडर 
4. आधा किलोग्राम हरी तीखी मिर्च
5. 500 ग्राम देशी लहसुन की चटनी

बनाने की विधि :-

उपयुक्त ऊपर लिखी हुई सामग्री को एक मिट्टी के बर्तन में डालें और आग से चार बार उबाल आने दें। फिर 48 घंटे छाए में रखें। 48 घंटे में चार बार डंडे से चलाएं।

अवधि प्रयोग :-

अग्नी अस्त्र का प्रयोग केवल तीन माह तक प्रयोग कर सकते हैं।

सावधानियां :-

मिट्टी के बर्तन पर ही सामग्री को उबल आने दे।

छिड़काव :-

5 ली. अन्गी अस्त्र को छानकर 200 लीटर पानी में मिलाकर स्प्रे मशीन या नीम के लेवचा से छिड़काव करें।