ब्रम्हास्त्र

(अन्य कीट और बड़ी सूंडी इल्लियां)
 

सामग्री :-

1. 10 लीटर गोमूत्र
2. 3 किलोग्राम नीम की पत्ती की चटनी
3. 2 किलोग्राम करंज की पत्तों की चटनी
4. 2 किलोग्राम सीताफल पत्ते की चटनी
5. 2 किलोग्राम बेल के पत्ते
6. 2 किलोग्राम अंडी के पत्ते की चटनी
7. 2 किलोग्राम धतूरा के पत्ते की चटनी

बनाने की विधि :-

इन सभी सामग्री में से कोई भी पांच सामग्री के मिश्रण को गोमूत्र में मिट्टी के बर्तन पर डाल कर आग में उबाले जैसे चार उबले आ जाए तो आग से उतारकर 48 घंटे छाए में ठंडा होने दें। इसके बाद कपड़े से छानकर भंडारण करे।

अवधि प्रयोग:-

ब्रह्मास्त्र का प्रयोग छः माह तक कर सकते हैं।

सावधानियां :-

भंडारण मिट्टी के बर्तन में करें।
गोमूत्र धातु के बर्तन में न रखे।

छिड़काव :-

एक एकड़ हेतु 100 लीटर पानी में 3 से 4 लीटर ब्रह्मास्त्र मिला कर छिड़काव करें।