तशपर्णी अर्क

तशपर्णी अर्क (सभी तरह के रस चूसक कीट और सभी इल्लियों के नियंत्रण के लिए)

सामग्री :- 1. 200 लीटर पानी 2. 2 किलोग्राम करंज के पत्ती 3. 2 किलोग्राम सीताफल पत्ते 4. 2 किलोग्राम धतूरा के पत्ते 5. 2 किलोग्राम तुलसी के पत्ते 6. 2 किलोग्राम पपीता के पत्ती 7. 2 किलोग्राम गेंदा के पत्ते 8. 2 किलोग्राम गाय का गोबर 9. 500 ग्राम तीखी हरी मिर्च 10. 200 ग्राम अदरक या सोंठ 11. 5 किलोग्राम नीम के पत्ती 12. 2 किलोग्राम बेल के पत्ते 13. 2 किलोग्राम कनेर के पत्ती 14. 10 लीटर गोमूत्र 15. 500 ग्राम तम्बाकू पीस के या काटकर 16. 500 ग्राम लहसुन 17. 500 ग्राम हल्दी पीसी

बनाने की विधि :- सर्वप्रथम एक प्लास्टिक के ड्रम में 200 ली. पानी डाले फिर नीम, करंज, सीताफल, धतूरा, बेल, तुलसी, आम, पपीता, कंजरे, गेंदा की पत्ती की चटनी डाले और डंडे से चलाएं फिर दूसरे दिन तम्बाकू, मिर्च, लहसुन, सोठ, हल्दी डाले फिर डंडे से चलाकर जालीदार कपड़े से बंद कर दें और 40 दिन छाए में रखा रहने दे, परंतु सुबह शाम चलाएं।

अवधि प्रयोग :- इसको छः माह तक प्रयोग कर सकते हैं। सावधानियां :- 1. इस दशपर्णी अर्क को छाये में रखें। 2. इसको सुबह शाम चलाना न भूले। छिड़काव :- 200 ली. पानी में 5 से 8 ली. दशपर्णी अर्क मिलाकर छिड़काव करें।